अनाज का बिज़नस कैसे करे | Anaj Business Idea In Hindi

हम सभी जानते है आज ग्रामीण इलाकों में भी मंडी का आभाव है। जिस के कारण किसान बिचौलियों को अपना सामना बेचते हैं। इसके कारण किसानों को आर्थिक रूप से हानि होती है। अनाज का बिजनेस या व्यापार मध्यकाल से ही आकर्षण का विषय रहा है । एवं आज भी ग्रामीण एवं शहरी इलाकों में इस की बहुत अधिक मांग रहती है। इंसान अन्य वस्तुतः चीजों के बिना तो जीवित रह जाता है, पर अनाज के बिना जीवन असंभव है ।

 

कैसे शुरू करे अनाज का बिजनेस

इस बिजनेस को बहुत ही कम मात्रा से भी शुरू कर सकते है और अधिक से अधिक मात्रा में भी शुरू कर सकते है। आपको इस व्यवसाय से बहुत अधिक लाभ मिलेगा। यह बिजनेस आप ग्रामीण एवं शहरी दोनो कस्बो में आसानी से शुरू कर सकते है। इस बिजनेस  को शुरू करने से पूर्व आपको मुख्य रूप से इस बिजनेस का जायजा एवं इस की पृष्ठभूमि के बारे में जानकारी आवश्यक है। आपको यह जानकारी होना आवश्यक है की आपके आस पास के इलाकों में अनाज की खपत कहां कहां होती है ।

 

जगह का चुनाव एवं अनाज खरीदना

आपको बिजनेस शुरू करने के लिए मुख्य रूप से अच्छे स्थान का चुनाव करना होगा। आपको ऐसे स्थान का चुनाव करना होगा जिस जगह पर आप अच्छे से अनाज का भंडारण भी कर सके और साथ ही अनाज का ट्रांसपोटेशन भी आसानी से कर सके। आपको अनाज खरीदने के लिए कभी भी बिच के बिचोलिये से संपर्क न करे। क्योकि इस से आपको नुकसान भी हो सकता है। आपको अनाज खरदने के लिए किसानो से डायरेक्ट ही बात करनी होगी।

 

लाइसेंस एवं ऑनलाइन बाजार

आपको यह बिजनेस करने के लिए लाइसेंस की आवश्यकता होगी। जिस के द्वारा आपको अधिक से अधिक राशि मिलती है, एवं आप इसके द्वारा अधिक लाभ भी ले सकते है। यदि हम प्रारम्भ से देखे तो इस के लिए साल 2014 से पूर्व में लाइसेंस की जरूरत नहीं होती थी, किन्तु अब GST के कारण आपको यह लाइसेंस की आवश्यकता होगी, एवं आप इस सोशल मिडिया के माध्यम से भी बेच सकते है। सोशल मीडिया के द्वारा आपको अधिक से अधिक लाभ होगा ।

 

अनाज के बिजनेस में प्रॉफिट

आपको इस बिजनेस में तभी सफलता मिलती है, जब आप अनाज खरीदने के लिए कृषकों से सीधा संपर्क करते है। आपको किसानो के द्वारा अच्छा मूल्य में अनाज प्रदान किया जाता है। आप इस  मूल्य पर क्रय कर के लाभ कमा सकते है। आपको यदि अनाज के बिजनेस में बहुत अधिक लाभ लेना है, तो आप को इस का सुरक्षित भंडारण करना बहुत आवश्यक है।

 

अनाजों का संरक्षण

अनाज को रखने के लिए आपको थोड़ी बहुत सावधानी बरतने की जरुरत होती है। इसके लिए आपको सबसे पहले एक अच्छा सा हॉल बनवाना होगा। आप हॉल को इस तरह बनवाए जिसमे पानी अन्दर न आए। आप हॉल के फर्श को भी अच्छे से करवा दीजिये जिससे बारिश में पानी आने की कोई सम्भावना ना हो।

इसके बाद आप इस हॉल में अपने अनाज को सुरक्षित रख सकते है। अब हम जानते है की आपको इस बिजनेस को करने से कैसे फायदा हो सकता है। तो आइए जानते है

 

इस व्यवसाय में फायदे

जब आप अनाज का व्यवसाय शुरू करते है तो आपको इस व्यवसाय में कभी नुकसान झेलने की आवश्यकता नहीं होती है। क्योंकि अनाज तो हर व्यक्ति के जीवन का हिस्सा है।

अगर आप सही समय पर अनाज को बेचते है तो आपको इस व्यापार में बहुत लाभ हो सकता है। अगर आप इस व्यवसाय को छोटे स्तर पर कर रहे है तब भी आपको इस व्यवसाय में लाखो रूपए का फायदा हो सकता है।

 

लाइसेंस

इस बिज़नस को करने के लिए गुमास्ता लाइसेंस की जरुरत होगी. गुमास्ता लाइसेंस आपको आपकी नगर निगम से भी मिल सकता है या फिर आप इसको ऑनलाइन भी प्राप्त कर सकते है।

इसके बाद आपको इस बिजनेस को करने के लिए फूड लाइसेंस की भी आवश्यकता होती है। आप इसके लिए भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इसको ऑनलाइन लेने के लिए आप FSSAI की ऑफिसियल वेबसाइट पर जा सकते है।

 

अनाज कहां से खरीदे

अनाज खरीदने के लिए आपको सबसे पहले अपने आस पास के बड़े किसानो से संपर्क करना होगा। ये किसान आपको बहुत ज्यादा मात्रा में और बहुत ही सस्ते दामो में आपको अपनी फसल को आपको दे सकते है।

आप किसानो के संघ से भी संपर्क कर सकते है, जो आपको बाहर में जाने वाले अनाज को आपको सस्ते दामो में दे सकते है। इससे आपको ये फायदा हो जायेगा की आप इनसे जितना चाहे उतना अनाज खरीद सकते है। यहा से आप थोक में अपने बिज़नस के लिए अनाज को खरीद ले।

ध्यान रहे आप यहा से पुरे साल के लिए पर्याप्त मात्रा में अनाज खरीद ले। ताकि आपके पास अनाज की कमी न हो और आपका व्यवसाय कभी रुके नहीं।

 

अनाज को कैसे बेचें

अनाज को बेचने के लिए आपको ज्यादा दिमाग लगाने की जरुरत नहीं पड़ती है। आप इस अनाज को तब बेचे जब बाजार में इसकी मांग बढ़ जाये। आपको रोज ही मार्केट के ऊपर नजर रखनी है ओर पता करना है की कब दाम बढ़ रहे है और कब दाम घट रहे हैं।

आप इसको बड़े बड़े होटलों में भी बेच सकते है क्योंकि यहां पर लोगो का आना जाना लगा रहता है और इनको अनाज की जरुरत हमेशा रहती है।

आप किसी भी बड़े रेस्टोरेंट में भी संपर्क कर सकते है क्योंकि यहा पर तो रोज ही लोग खाना खाने आते है. अगर आप इसने संपर्क करते है तो ये लोग आपको मना नहीं करेंगे। क्योंकि जब आप उनको सीधे उनके रेस्टोरेंट तक अनाज लाकर दे रहे हो वो भी बहुत सस्ते दामो में तो वो आपसे ही खरीदेंगे।

Leave a Comment