व्यवसाय चाहे कोई भी हो उसमें लोगों का होना बहुत जरूरी होता है और व्यवसाय को सफल बनाने के लिए आवश्यक है कि योग्य कर्मचारी आपके व्यवसाय या बिजनेस से जुड़े रहे। इस प्रक्रिया को सफलतापूर्वक करने का काम ह्यूमन रिसोर्स यानी HR का होता है।
HR का संक्षिप्त नाम “Human resources” है जिसे हिंदी में “मानव संसाधन” कहा जाता है। एक कंपनी में ह्यूमन रिसोर्स यानी HR एक ऐसा विभाग है जो कर्मचारी से जुड़ी सभी जिम्मेदारी को संभालता है। कंपनी में नए लोगों की भर्ती करना, उन्हें दिशा निर्देश देना और कंपनी के प्रबंधन की जिम्मेदारी HR के पास होती है।
संक्षेप में कहें तो किसी कम्पनी में HR महत्त्वपूर्ण कार्यों जैसे कर्मचारियों की हायरिंग, फायरिंग, ट्रेनिंग और कर्मचारी को और बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है।
कंपनी में HR कैसे बने | Human Resource Management Me Career kaise banaye
एचआर (HR) का उद्देश्य
कोई भी कंपनी या ऑर्गेनाइजेशन तभी सफल होती है जब उस ऑर्गेनाइजेशन में काम कर रहे सभी कर्मचारियों को अच्छे से मैनेज किया जा सके। एचआर का उद्देश्य बिजनेस में कर्मचारियों का प्रबंधन करके उनसे बेहतर परफॉर्मेंस हासिल करना होता है।
एचआर (HR) का कार्य
एचआर रिस्पांसिबिलिटी
कंपनी को डेवलप करने में एचआर की भूमिका बेहद अहम होती है। नीचे एचआर के कार्य एवम जिम्मेदारियों के बारे में बताया गया है।
- नए कर्मचारी को कंपनी में भर्ती करना।
- अच्छे कर्मचारी की योग्यता की परख करना।
- इंटरव्यू ऑर्गेनाइज करना और इंटरव्यू कंडक्ट करना |
- कर्मचारीयों के सैलरी डिस्ट्रीब्यूशन को मैनेज करना या देना |
- कर्मचारी के कार्य क्षेत्र से जुड़े सभी सवालों का जवाब देना |
- कंपनी एवं कर्मचारीयों का डेवलपमेंट रिपोर्ट तैयार करना |
- कंपनी में छुट्टी से जुड़े पॉलिसी बनाना |
- कर्मचारी को मोटिवेट करना |
- कंपनी को अनुशासित रखना |
- नए कर्मचारी को अच्छे से ट्रेनिंग देना |
- कंपनी एवं कर्मचारीयों के हित की रक्षा करना |
एचआर के लिए आवश्यक स्किल्स
किसी भी फील्ड में सफल होने के लिए डिग्री के अलावा कुछ व्यक्तिगत स्किल्स भी होना जरूरी होते हैं जो आप को सफल बनाने में सहायक साबित होते हैं। एचआर बनने के लिए आपके महत्वपूर्ण गुणों का होना आवश्यक है तभी आप कर्मचारीयों से अच्छा काम करवा पाएंगे।
आपके पास कम्युनिकेशन स्किल्स का होना जरूरी है क्योंकि एचआर के क्षेत्र में कर्मचारियों से बातचीत करना और उनके प्रॉब्लम को सॉल्व करना होता है ताकि कंपनी तरक्की करें अतः इसमें आपकी कम्युनिकेशन स्किल अहम भूमिका निभा सकती है।
एचआर (HR) के लिए फ्रेस माइंडेड और हसमुख होना बेहद जरूरी होता है। तभी कर्मचारियों से अच्छी बॉन्डिंग बन पाएगी।
एचआर डिपार्टमेंट में ईमानदार होना बेहद जरूरी है क्योंकि अपनी ईमानदारी के बदौलत कर्मचारियों का दिल जीतते हुए आप उनका बेस्ट परफॉर्मेंस निकलवा सकते है।
एचआर (HR) कोर्स के नाम
अगर आप एचआर डिपार्टमेंट में जॉब करना चाहते हैं तो इसके लिए उपयुक्त कोर्स के बारे में जानना भी जरूरी है, नीचे एचआर के टॉप कोर्स के बारे में बताया गया है।
डिप्लोमा कोर्स (Diploma in HR Management)
अगर आप HR मैनेजमेंट से जुड़ा कोर्स करना चाहते हैं तो 12वीं पास करने के बाद Diploma in HR management का कोर्स कर सकते हैं। इस कोर्स को भारत के सभी पॉलिटेक्निक कॉलेजो में कराया जाता है।
इस कोर्स को 6 महीने से लेकर 2 साल में पूरा किया जाता है। इस कोर्स के लिए आपको पॉलिटेक्निक जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम पास करना होता है। जिसके बाद किसी भी सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज में नामांकन करवा सकते हैं।
बैचलर कोर्स
अगर आप एचआर बनने के लिए बैचलर कोर्स करना चाहते हैं तो इसमें सबसे ज्यादा दो कोर्स लोकप्रिय हैं। पहला कोर्स बीबीए इन एचआर और दूसरा बैचलर ऑफ आर्ट इन एचआर मैनेजमेंट। इन दोनों कोर्स की अवधि 4 साल की होती है। जिसमे इंटर्नशिप भी शामिल है।
इन सभी कोर्सो में दाखिला एंट्रेंस एग्जाम के द्वारा दिया जाता है। आप इस कोर्स के लिए डीयू जेएटी, सिंबायोसिस एंट्रेंस टेस्ट (SET), इनपीएटी, आईपीएमएटी, एआईएमए यूजीएटी इत्यादि लोकप्रिय एंट्रेंस एग्जाम दे सकते है।
पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स
पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स के तहत एमबीए इन एचआर, पीजीडीएम इन एचआर और मास्टर ऑफ आर्ट इन एचआर मैनेजमेंट का कोर्स कर सकते हैं। इस कोर्स करने के लिए 12वीं में अच्छे अंक हासिल करने होंगे, इस कोर्स को 2 साल में पूरा किया जाता। इस कोर्स में भी एंट्रेंस एग्जाम के द्वारा नामांकन दिया जाता है।
एचआर करने के लिए अन्य कोर्स
- ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट में Post graduate diploma |
- ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट में Post graduate diploma |
- ह्यूमन रिसोर्स में एम.बी.ए. |
- ह्यूमन रिसोर्स और संगठनात्मक विकास के मास्टर |
- एचआर मैनेजमेंट में एम.टेक |
- पर्सनल मैनेजमेंट और इंटरनेशनल बिजनेस में Post graduate diploma |
- मानव संसाधन प्रबंधन में डिप्लोमा |
स्पेशलाइजेशन कोर्स इन एचआर
पीजी कोर्स पूरा करने के बाद आप एचआर के क्षेत्र में उच्च योग्यता भी हासिल कर सकते हैं। स्पेशलाइजेशन करने से आपको उस क्षेत्र पर अच्छी पकड़ बन जाती है जिसके बाद आपको कंपनियां अच्छा जॉब ऑफर करती है।
स्टाफ एंड रिक्रूटमेंट एचआर
एचआर डिपार्टमेंट में सबसे महत्वपूर्ण स्टाफ एंड रिक्रूटमेंट होता है। इस क्षेत्र में प्रवीणता हासिल करने के बाद आपको किसी भी कंपनी के लिए अच्छे एंप्लाइज को चुनने में विशेषज्ञ हो जाएंगे। किसी भी कंपनी के लिए बेस्ट परफॉर्मेंस करने वाला कर्मचारी हायर करने से कंपनी डेवलप करता है।
डेवलपमेंट एंड ट्रेनिंग एचआर
किसी भी कंपनी की सफलता और असफलता के पीछे कर्मचारी की भूमिका अहम होती है। कर्मचारीयों को अच्छे से ट्रेनिंग दी जाती है जिससे वह कंपनी के लिए बेहतर परफारमेंस देते हैं। इसलिए इस क्षेत्र को अच्छे से अध्ययन करने के बाद आप अच्छे ट्रेनिंग देने में विशेषज्ञ हो जाएंगे।
सैलरी मैनेजमेंट एचआर और कंपनसेशन
इस क्षेत्र में महारथ हासिल करने के बाद आप एंप्लाइज के प्रदर्शन के आधार पर उनकी सैलरी तय करने विशेषज्ञ हो जाएंगे। जिसके बाद बेस्ट परफॉर्मेंस देने वाले एंप्लॉय को रिवार्ड देकर उनसे अच्छा परफॉर्मेंस निकलवा पाएंगे।
लेबर और इंप्लायड रिलेशन एचआर
किसी भी कंपनी में कर्मचारी से अच्छा रिलेशन बनाने के बाद उनसे बेहतर परफॉर्मेंस ले सकते हैं। लेबर और इंप्लायड रिलेशन में स्पेशलाइजेशन करने के बाद आप कर्मचारी से अच्छा रिलेशन कैसे बनाते हैं इसमें विशेषज्ञ हो जाएंगे।
बेस्ट इंडियन कॉलेज फॉर एचआर कोर्स
एचआर कोर्स को पूरा करने के लिए कठिन मेहनत के साथ ज्यादा पैसा भी खर्च होता है। इसलिए नीचे भारत के टॉप कॉलेज जो एचआर कोर्स को करवाते हैं उनके बारे में बताया गया है इन कॉलेज में आपको कैंपस प्लेसमेंट, गुड इंफ्रास्ट्रक्चर और बेस्ट फैकेल्टी प्रदान किया जाता है।