बिस्कुट बनाने का उद्योग कैसे शुरू करें | How To Start Biscuit Making Business in hindi

बिस्किट जिसे आज हर आयु वर्ग के व्यक्ति खाना पसंद करते हैं। बिस्किट की मांग हमेशा बाजार में बनी रहती है। अलग अलग तरह के बिस्कुट बाजार में देखने को मिलते रहते हैं। आजकल तो हर बच्चे को बिस्किट बहुत ज्यादा पसंद आता है।

त्योहारों के समय में बिस्किट की डिमांड काफी अधिक हो जाती है क्योंकि लोग इसको गिफ्ट के तौर पर देना पसंद करते हैं। जैसा आप सभी लोग जानते हैं मार्केट में जो मिठाइयां मिलती हैं, उनमें अधिक मिलावट होने की वजह से लोग रिश्तेदारों को मिठाइयों से ज्यादा बिस्किट देना ही पसंद करते हैं।

कोई भी व्यापार को जब शुरू करते हैं तो सबसे पहले उसके बारे में जानना बेहद जरूरी होता है। उस व्यापार की स्थिति आपके क्षेत्र में कैसा है, ये जानना बहुत आवश्यक हो जाता है। ऐसे बहुत से व्यापार होते हैं, जो कि जिनको कहीं भी शुरू किया जा सकता है और वह व्यापार के लिए फायदेमंद भी बन जाता है। अगर बिस्किट के व्यापार को सही तरीके से किया जाय तो इस व्यापार में भी अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है।

 

बिस्कुट के व्यापार के लिए लागत

बिस्किट बनाने का व्यापार अगर आप घर से ही शुरु कर रहे है तो आपको लगभग 1 से 2 लाख  की आवश्यकता पड़ सकती है। इसके अलावा अगर आप बड़े स्तर पर काम शुरू करने का सोच रहे हैं तो आपको 30 से 35 लाख रुपए की आवश्यकता होगी। क्योंकि इसमें सबसे अधिक खर्चा मशीनों पर हो जाता है। इसके अलावा खाद्य सामग्री पर भी अधिक खर्चा हो जाता है।

 

बिस्कुट बनाने के व्यापार के लिए जगह

 बिस्किट के व्यापार के लिए आपको 1000 वर्ग गज के स्थान की आवश्यकता पड़ सकती है। यह जगह आप किराए पर भी ले सकते हैं। यदि आप खुद की जगह खरीदना चाहते है तो आप का बजट बहुत अधिक बढ़ जाएगा, इसीलिए आप किराए पर ही जगह ले लें। यह आपके बजट में फिट हो जाएगी। इसके अलावा जगह लेते समय ऐसी जगह का चुनाव करें, जहां पर ट्रांसपोर्ट के साधन हो।

 

बिस्किट बनाने की व्यापार के लिए लाइसेंस

  1. व्यापार का पंजीकरण

व्यापार के लिए सबसे पहले अपने बिस्किट ब्रांड आपको एक अच्छा सा नाम सोचना होगा, जो सभी को बोलने में आसान लगे। उसके बाद ही आप अपने व्यापार के नाम के साथ ही पंजीकरण करवा सकते हैं। ऐसा करने से आपके व्यापार के नाम को कोई पायरेसी ना कर पाए।

 

  1. ट्रेड लाइसेंस और वैट पंजीकरण

बिस्किट के व्यापार के लिए सबसे पहले ट्रेड लाइसेंस का होना आवश्यक है। उसके बाद आपको वैट पंजीकरण भी करवाना होगा। किसी भी व्यापार को शुरू करने के लिए आपके इन दो पंजीकरण की आवश्यकता होती ही है। इन दोनों चीजों का पंजीकरण आप अपने स्थानीय प्राधिकरण से करवा सकते हैं।

 

  1. एफएसएसएआई लाइसेंस

ट्रेड लाइसेंस और बेड का पंजीकरण कर लेने के बाद  आपको अपने व्यापार के लिए भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण से भी लाइसेंस प्राप्त करने की आवश्यकता होती है। एफएसएसएसएआई के द्वारा खाद्य पदार्थो को जांच करने का काम किया जाता है।

 

बिस्किट के व्यापार के लिए सरकारी लोन

देश में सरकार द्वारा अगर आप नया व्यापार शुरू करते हैं, तो इसके लिए मुद्रा लोन के अंतर्गत लोन ले सकते है। यह आप पर निर्भर करता है कि आपको कितने लोन की जरूरत है, उस हिसाब से आप लोन ले सकते है। इस व्यापार के लिए आपको आसानी से 30 से 35 लाख रुपए तक का लोन सरकार द्वारा मिल जाएगा।

 

बिस्किट के व्यापार की शुरुआत घर से 

बिस्किट बनाने का कार्य अगर आप अपने घर से शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको सभी सामग्रियों की आवश्यकता होगी, लेकिन घर से शुरुआत करने के लिए आप कोई भी बड़ी मशीन की खरीदारी ना करें।

आप सिर्फ एक ओवन खरीदें, क्योंकि बिना ओवन के बिस्किट तैयार नहीं होते हैं। बाकी का काम आप खुद या कारीगरों की मदद से कर सकते हैं। घर से इस काम की शुरुआत में लगभग ₹100000 में की जा सकती है।

जब आप छोटे स्तर पर काम करते हैं, तो आपको अपने आसपास के बड़े-बड़े होलसेलर से संपर्क करना चाहिए, जिन्हें को बिस्किट बेच सकते हैं। इसके अलावा छोटे-छोटे किराना दुकानदारों को भी आप बिस्किट बेच सकते हैं। इसके अलावा आप आकर्षक विजिटिंग कार्ड बनवा कर भी अपने व्यापार का प्रमोशन कर सकते हैं।

किसी भी काम को शुरू करने के लिए एक निश्चित योजना बना कर, उस व्यापार पर कार्य रना व्यापार के लिए बहुत अधिक लाभदायक होता है। अगर आपने पहले से व्यापार की सही प्लानिंग नहीं की तो आप नुकसान झेलना पड़ सकता हैं।

 

बिस्किट के व्यापार में होने वाला मुनाफा

एक किलो बिस्किट तैयार होने में ₹50 से भी कम की लागत आती है। यह बिस्किट आपको मार्केट में 80 से 100 रूपये किलो के हिसाब से मिलता हैं। यदि आप बड़े-बड़े होलसेलरों को अपने बनाए हुए बिस्किट बेचते हैं तो आपको इस व्यापार में 30 से 40 प्रतिशत का मार्जिनआसानी से मिल जाता है।

आपको एक पैकेट पर 5 से 7 रूपये का मार्जीन आराम से मिल जाता है। अगर आप किराना व्यापारियों को भेजते हो तो आप को एक पैकेट पर आराम से 10 से 15 रूपये बच जाते हैं। शुरुआत में आप इससे आराम से 20 से 30 हजार कमा सकते हैं।

 

बिस्किट बनाने में होने वाला नुकसान 

जितना आपको इस व्यापार में फायदा मिल सकता है, उतना नुकसान भी हो सकता है। क्योंकि यह एक खाद्य पदार्थ है। इसको बनाते समय सभी प्रकार के मिश्रण का ध्यान रखना पड़ता है। बिस्कुट की पैकिंग करते समय भी उसका ध्यान रखना होता है। गलत पैकिंग की वजह से आपके द्वारा बनाए गए बिस्कुट के ब्रांड का इंप्रेशन खराब हो सकता है।

इससे आपके व्यापार को बहुत नुकसान पहुंच सकता है। आपके द्वारा बने हुए बिस्किट को जल्दी-से-जल्दी बेचने का प्रयास करें ताकि वो खराब ना हो। इन तमाम बातों को विशेष रूप से ध्यान में रखना होता है, इसीलिए इस व्यापार में थोड़ा रिस्क होता है।

Leave a Comment