ग्रेटर नोएडा की इशिता किशोर बनी यूपीएससी 2022 टॉपर
यूपीएससी सीएसई परीक्षा भारत में सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। 2022 के परीक्षा के परिणाम आज घोषित किए गए।इस परीक्षा में महिला उम्मीदवारों ने शीर्ष 4 रैंक हासिल की हैं।
इशिता किशोर के साथ, गरिमा लोहिया ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, उमा हरथी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया और स्मृति मिश्रा ने चौथा स्थान प्राप्त किया।
इशिता श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से अर्थशास्त्र में स्नातक हैं।उन्हें उनके कॉलेज में मेधावी छात्रों में से गिना जाता था।
इशिता की उपलब्धियाँ न केवल उनके परिवार को गर्व महसूस कराती हैं, बल्कि उनके कॉलेज की प्रतिष्ठा को भी ऊंचा करती हैं।